क्या आप जानते हैं कि विश्व क्रिकेट मैच कब शुरू हुआ था? यह कहां खेला गया था , और किन दो टीमों के बीच खेला गया था। आइए जानते हैं इस ब्लाग में विस्तार से ये खबरें।
First Test Match
क्रिकेट के इतिहास में सबसे पहला मैच 15 मार्च 1877 को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया था। यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था।
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार की थी।
डेव ग्रेगरी (Dave Gregory) – कप्तान
चार्ल्स बैनरमैन (Charles Bannerman)
थॉमसन (Nat Thomson)
टॉम होरन (Tom Horan)
ब्रैंसबी कूपर (Bransby Cooper)
बिली मिडविंटर (Billy Midwinter)
नेड ग्रेगरी (Ned Gregory)
जैक ब्लैकहैम (Jack Blackham
टॉम गैरेट (Tom Garrett)
टॉम केंडल (Tom Kendall)
जॉन हॉजेस (John Hodges)
इस मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग 11 कुछ इस प्रकार की थी।
जेम्स लिलीव्हाइट जूनियर (James Lillywhite Jr.) – कप्तान
हैरी जुप (Harry Jupp)
जॉन सेल्बी (John Selby)
हैरी चार्लवुड (Harry Charlwood
जॉर्ज उल्यात (George Ulyett)
अंड्रयू ग्रीनवुड (Andrew Greenwood)
टॉम आर्मिटेज (Tom Armitage)
अल्फ़्रेड शॉ (Alfred Shaw)
टॉम एमेट (Tom Emmett)
एलन हिल (Allen Hill)
जेम्स सॉउदरटन (James Southerton)
Umpires
रिचर्ड टेरी (Richard Terry) – ऑस्ट्रेलिया के अंपायर
कर्टिस रीड (Curtis Reid) – ऑस्ट्रेलिया के अंपायर
Scorecard
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी - 245 रन (10 विकेट)
इंग्लैंड पहली पारी - 196 रन (10 विकेट)
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी -104 रन (10 विकेट)
इंग्लैंड दूसरी पारी - 108 रन (10 विकेट)
इस प्रकार यह पहला टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने 45 रन से जीता था।
कुछ दिलचस्प चीजें जो इस मैच में हुई।
कोई टॉस कॉइन नहीं था?: ऐसा माना जाता है कि उस समय आज की तरह सिक्का उछालने की जगह दोनों कप्तानों की सहमति या स्थानीय रिवाज से बल्लेबाजी तय हुई थी.
4 बॉल का एक ओवर: इस पूरे मैच में आज की तरह 6 गेंदों का ओवर नहीं, बल्कि एक ओवर में सिर्फ 4 गेंदें फेंकी जाती थीं.
मैच की अवधि: यह मैच 'टाइमलेस' था, यानी जब तक नतीजा नहीं निकलता तब तक खेला जाना था, लेकिन यह 5 दिनों के भीतर (15 से 19 मार्च, जिसमें 18 मार्च को संडे का रेस्ट डे था) समाप्त हो गया।
