सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

क्रिकेट का एक अनोखा रूपांतरण जानिए क्या होता है The Hundred League और इसके अनोखे नियम

 जब से क्रिकेट का पदार्पण हुआ तब से अब तक यह हमे कितने ही रूपों में देखने को मिला है। सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट के मैच हुए जो 5 दिन तक चलते थे। इसके बाद इसकी नीरसता को खत्म करने के लिए एकदिवसीय मैच खेला जाने लगा जो कि पहले 60 ओवर का होता था। फिर बाद में इसे 50 ओवर का कर दिया गया। इसके बाद फिर टी 20 क्रिकेट आया और अब यह क्रिकेट का नए और रोमांचक रूप में आया है। आइए जानते है इस ब्लाग में इस नए रूप (The Hundred League)का पूरा विश्लेषण और इसके नियम।



The hundreds league full review


शुरुआत कब हुई 

क्रिकेट के इस नए संस्करण की योजना 2018-2019 में ही बनी थी लेकिन आधिकारिक तौर पर इसका पहला सीजन 2021 में खेला गया। इसे इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने शुरू किया था।

पहला मैच 

इस टूर्नामेंट का पहला मैच 21 जुलाई 2021 को महिलाओं की टीम ओवल इनविंसिबल और मैनचेस्टर ओरिजिनल के बीच खेला गया। इसके अगले ही दिन पुरुषों का मुकाबला हुआ।

लीग शुरू करने के कारण 

इस लीग की शुरू होने के कुछ प्रमुख कारण थे।

1. कम समय में शानदार खेल देना और मैच का रोमांच बनाए रखना।

2. महिलाओं, बच्चों और नए दर्शक की संख्या में इजाफा लाना।

3. महिला क्रिकेट को बढ़ावा देना।

4. नया बिजनेस और इनवेस्टमेंट शुरू करना।

The Hundreds के अनोखे नियम 

क्रिकेट का ये नया रूप अपने अनोखे नियम के कारण भी प्रसिद्ध हो गया। इनमें से कुछ नीचे दिए गए हैं।

1. इस संस्करण में हर टीम को एक पारी में 100  लीगल गेंद खेलने को मिलेगी।

2. हर गेंदबाज एक बार में या तो 5 या फिर 10 गेंद फेक सकता है।

3. हर 10 गेंद के बाद बोलिंग ऐंड चेंज होता है।

4. एक गेंदबाज अधिकतम 20 गेंद ही फेंक सकता है।

5. पारी की शुरुआत की 25 गेंद पावरप्ले की होती थी जिसमें कि 30 यार्ड के बाहर सिर्फ 2 फिल्डर खड़े हो सकते हैं।


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

West Indies vs New Zealand 5th Odi Match analysis and prediction

वेस्टइंडीज और  न्यूजीलैंड के बीच पांचवां एकदिवसीय मैच 21 जुलाई को भारतीय समय अनुसार रात के 12 बजे से शुरु होगा।         वेस्टइंडीज ये श्रृंखला पहले ही हार चुकी है। आइए जानते हैं मैच का एनालिसिस और पिच रिपोर्ट।         वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच ओवल के मैदान में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड यह श्रृंखला पहले ही 3-1 से अपने नाम कर चुकी है फिर भी वेस्टइंडीज अपनी साख बचाने के लिए पूरी कोशिश करेगी। इन पर रहेगी निगाहें  मिशेल सेंटनर      न्यूजीलैंड के कप्तान जिन्होंने पिछले मैच में शानदार 34 रन की पारी खेली । इसके अलावा इन्होंने 10 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। गुडाकेश मोती  वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पिछले मैच में शानदार 41 रन की पारी खेली थी और इसके अलावा 10 ओवर में 47 रन देकर बहुमूल्य 5 विकेट लिए थे। न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11 (संभावित) Henry Nicholls, Will Young, Mark Chapman,Nick kelly,Tom Lathem,Michael Bracewell, Mitchell Santner,Natham Smith,Jacob Duffy, Matthew Fisher,Jayden Lennox वेस्...

IND vs ZIM 1st T20 2026: क्या जिम्बाब्वे के खिलाफ नए कप्तान श्रेयस अय्यर बदल पाएंगे टीम इंडिया की किस्मत?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी 20 मैच की श्रृंखला 23 जुलाई 2026 से शुरू हो रही है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में युवा भारतीय टीम कैसे करेगी वापसी और क्या होगी दोनों टीमों की रणनीति। पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड आंकड़े यहाँ देखें। भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का पहला मुकाबला हरारे के मैदान में खेला जाएगा। ये मैच दोनों टीमों के लिए पूरी तरह से महत्वपूर्ण होने वाली है। एक तरफ जहां सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बाब्वे की टीम भारत को शिकस्त देना चाहेगी वहीं दूसरी तरफ भारत की टीम श्रेयस अय्यर की कप्तानी में अपनी पहली जीत दर्ज कर लगातार हार के सूखे को खत्म करना चाहेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी  भारतीय टीम अभी तक श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कुल 7 मैच खेल चुकी है लेकिन हैरानी की बात है कि इसमें से वो एक भी मैच जीत नहीं पाई है। अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड का दौरा अच्छा नहीं रहा और वहां भी भारत ने सीरीज 0-2 से गंवाई। इसके बाद इंग्लैंड का दौरा भी बिल्कुल खराब रहा और वहां 5 मैच की श्रृंखला में भारत को लगातार 4 मैच में हार का सामना करना पड़ा जबकि पहले मैच में बारिश के कारण कोई नतीजा नहीं निकल पाय...

West Indies vs New Zealand 5 th Odi result, वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को हराया

  वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच ओवल में खेला गया जिसमे वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से शिकस्त दी। वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच एकदिवसीय मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला ओवल के मैदान में खेला गया। इस मैच में अपनी साख बचाने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने न्यूजीलैंड को 2 विकेट से हरा दिया। मैच की रूपरेखा   इस मैच में टॉस वेस्टइंडीज के कप्तान Shai Hope ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 16 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया। हालांकि इसके बाद Nick Kelly और will Young के बीच महत्वपूर्ण 86 रन की साझेदारी हुईं। Nick Kelly ने 64 रन 80 गेंद में बनाए, वही will Young ने 63 गेंद में 56 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड की ओर से सबसे ज्यादा स्कोर Tom Lathem ने किया, इन्होंने 71 गेंद में 69 रन की पारी खेली। इस पारी में इन्होंने 6 चौके और 1 छक्के जड़े। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। न्यूजीलैंड ने अपनी पूरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। वेस्टइंडीज की ओर से Alzarri Jose...