इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पुरुष टेस्ट टीम का नया कोच चुन लिया है। इस पद के लिए उन्होंने स्टीफेन फ्लेमिंग को आधारिक रूप से नियुक्त कर दिया है। जानिए खबर विस्तार से
Stephen Flamming Image
स्टीफन फ्लेमिंग ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के साथ 4 साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है जो कि 2030 तक रहेगा। इसके पहले टेस्ट टीम के हेड कोच ब्रैंडम मैकलम थे जिन्हें की अब हटा दिया गया है हालांकि वे एकदिवसीय और टी 20 टीम के हेड कोच बने रहेंगे। कप्तानी के तौर पे जो रूट की भी वापसी हुई है। जिन्हें की बेन स्टोक्स के संन्यास के बाद फिर से टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है।
स्टीफेन फ्लेमिंग का अंतरराष्ट्रीय करियर
स्टीफन फ्लेमिंग का अंतरराष्ट्रीय करियर काफी शानदार रहा है। उन्होंने 111 टेस्ट मैचों की 189 परियों में 40.07 की औसत से 7172 रन बनाए हैं जिसमें 9 शतक और 46 अर्धशतक शामिल हैं।
इसके अलावा 280 एकदिवसीय मैचों की 269 पारियों में 32.41 की औसत से 8037 रन बनाए हैं जिसमें 8 शतक और 49 अर्धशतक हैं।
स्टीफन फ्लेमिंग टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन का स्कोर बनाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी बने थे।
इन्होंने 303 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी भी की जो कि रिकी पोंटिंग और महेंद्र सिंह धोनी के बाद कप्तानी के रूप में तीसरा सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
इन्होंने 2008 में अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा।
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के कोच
इन्होंने 2009 से लेकर 2026 तक आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटोर के तौर पे भी काम किया जिसमें से चेन्नई को 5 बार चैंपियन भी बनाया।
इन्हें आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
