भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी 20 सीरीज का दूसरा मैच हरारे क्रिकेट ग्राउंड में 25 जुलाई को खेला जाएगा। भारत अपना पहला मैच जीत चुका है और सीरीज में 1-0 से आगे है। तीन मैच की श्रृंखला में भारत ये दूसरा मैच जीतकर सीरीज जीतना चाहेगी। आइए जानते हैं कि क्या रणनीति भारत की रहेगी और पिच रिपोर्ट पर भी नजर डालेंगे।
टॉस होगा अहम
पिछले मैच में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी और ये काफी अच्छा फैसला भी रहा क्योंकि भारत ने जिम्बाब्वे को मात्र 125 रन पर ही रोक दिया था। हरारे क्रिकेट ग्राउंड में शुरू में तेज गेंदबाज को मदद मिलती है इसलिए टॉस जीतकर दोनों कैप्टन पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।
भारत की बल्लेबाजी
भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी ने पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन अभिषेक शर्मा थोड़े संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे। इस मैच में वो पूरी लय में वापसी करना चाहेंगे। भारत की मध्य क्रम की बात करें तो इसमें तिलक वर्मा, रिंकू सिंह और शिवम् दुबे अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन तिलक वर्मा का फॉर्म उतना अच्छा नहीं रहा हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी मैच में उन्होंने अच्छी पारी खेली थी। इसके अलावा रिंकू सिंह भी आईपीएल के बाद पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय दौरे पर हैं इस वजह से थोड़ा बहुत दबाव उनपे भी होगा।
भारत की गेंदबाजी
गेंदबाजी की बात करें तो पिछले मैच में मयंक यादव और प्रिंस यादव ने अपनी गेंदबाजी से काफी प्रभावित किया था। नए गेंदबाज अशोक शर्मा को इस मैच में अच्छी गेंदबाजी करनी होगी। इसके अलावा स्पिन का रोल भी अहम होगा।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
Vaibhav Sooryavanshi,
Ishan Kishan
Abhishek Sharma
Shreyas Iyer (c)
Tilak Varma
Rinku Singh
Shivam Dubey
Ravi Bishnoi
Prince Yadav
Ashok Sharma
Mayank Yadav
जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग 11
Brian Benett
Ben Curran
Dion Myers
Sikandar Raza ( c)
Ryan Burl
Madhevere
Tadiwanshe Marumani
Brad Evans
Newman Nyamhuri
Richard Ngarava
Blessing Muzarabani
