भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी 20 मैच में शानदार 90 रन से हराकर 3 मैचों की श्रृंखला में अजेय 2-0 की बढ़त बना ली है।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच हरारे क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। टॉस जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर खेल ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा इस मैच में भी फ्लॉप रहे और मात्र 8 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए। वैभव सूर्यवंशी अच्छे लय में लग रहे थे लेकिन वो भी 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद बैटिंग करने उतरे ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में दिखे और उन्होंने मैदान के चारों ओर शानदार शॉट्स लगाए। ईशान किशन ने 44 गेंद में 81 रन की पारी खेली । इस पारी में इन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए।5 वे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने भी 29 गेंदों में शानदार 60 रन बनाए। इस प्रकार भारत ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए।
220 रन का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत तो ठीक रही लेकिन चौथे ओवर में पहला झटका लगते ही लगातार झटके लगते रहे और पूरी टीम मात्र 129 रन पर ऑल आउट हो गई।
भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की उन्होंने 2.5 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा यश ठाकुर और प्रिंस यादव ने 2 -2 विकेट लिए।
ईशान किशन को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
