भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच की टी 20 सीरीज का पहला मैच जीत लिया है। भारत ने इस मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी 20 सीरीज का पहला मुकाबला हरारे क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। यह मैच इसलिए भी महत्वपूर्ण था क्योंकि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को अपनी पहली जीत की तलाश थी जो कि इस मैच में पूरी हो गई।
मैच की रूपरेखा
टॉस भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। भारत के लिए ये फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ क्योंकि जिम्बाब्वे की टीम को शुरुआती झटके लगे । जिम्बाब्वे का पहला विकेट शून्य पर ही पहली गेंद में ही गिर गया था। इसके बाद तो विकेट नियमित अंतराल पर गिरते ही गए। जिम्बाब्वे की ओर से सर्वाधिक रन Madhevere ne बनाया जिन्होंने 39 रन का योगदान दिया। इसके अलावा Ryan Burl ने 26 रन और Tadiwanshe Marumani ने 27 रन बनाए। जिम्बाब्वे की पूरी टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए।
भारत की गेंदबाजी
भारत की गेंदबाजी की बात करे तो यह बहुत ही अनुशासित रही। मयंक यादव ने 4 ओवर में मात्र 18 रन दिए और 2 विकेट लिए। प्रिंस यादव ने भी 4 ओवर में मात्र 19 रन देकर 2 विकेट लिए। वही शिवम् दुबे और रवि विश्नोई ने 1-1 विकेट हासिल किया।
भारत की बल्लेबाजी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। हालांकि अभिषेक शर्मा के रुप से भारत को पहला झटका जल्दी ही लग गया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ पारी खेली। मैदान में वैभव का तूफ़ान देखने को मिला। वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में शानदार 50 रन की पारी खेली जिसमे उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 263.16 का रहा। इसके अलावा ईशान किशन ने 24 गेंद में 35 रन तथा कप्तान श्रेयस अय्यर ने 24 गेंद में नाबाद 28 रन की पारी खेली। भारत ने यह जीत 3 विकेट के नुकसान पर 40 गेंद शेष रहते ही हासिल कर लिया।
मैन ऑफ द मैच
मयंक यादव को शानदार स्पेल 4 ओवर 18 रन और 2 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
